पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह
कोटद्वार: विगत 07.07.2023 को वादी श्री संजीव भाटिया, निवासी-गोविन्द नगर, कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज़ कराई कि कौड़िया कोटद्वार से मेरे महेन्द्रा टैक्टर UK15B-4638 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है| प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना कोटद्वार पर मु0अ0सं0 144/2023, धारा 379 भादवि बनाम पंजीकृत किया गया।

कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार से लेकर देवबन्द (सहारनपुर उ0प्र0) तक लगभग 400-450 सीसीटीवी कैमरों, पतारसी व अथक प्रयास से त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्तों 1.मनव्वर हसन (उम्र 23 वर्ष) पुत्र मौसम अली, निवासी-हासिमपुरा, देवबंद-देहात, सहारनपुर (उ0प्र0)| 2.सुऐब (उम्र- 24 वर्ष) पुत्र मुर्सलीन, निवासी- ग्राम माधोपुर, थाना-कोतवाली गंगनहर, जिला-हरिद्वार| को चोरी के ट्रैक्टर, 2 ट्राली व एक मोटर साईकिल के साथ दुक्वाडी पुल झबरेड़ा जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण