पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूट के उत्पाद बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
पौड़ी: उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ0 अलकनंदा अशोक महोदया के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता_चौबे के निर्देशन में पुलिस लाईन पौड़ी में महिला सुरक्षा हेल्पलाईन की महिला कार्मिकों के नेतृत्व में

सुन्दर लाल परियाल (D.S.T) मास्टर ट्रेनर टिहरी गढ़वाल द्वारा पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये जूट के उत्पाद बनाने का 02 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं को जूट से निर्मित बैग, वाटर बोतल बैग, लंच बैग आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण