पौड़ी पुलिस द्वारा किया गया तार व अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा
पौड़ी: बीते 20अगस्त को वादी प्रभात कुमार पुत्र श्री हुकम सिंह, निवासी-अपर बाजार श्रीनगर द्वारा कोतवाली पौडी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा पाबौ चोपडियों पॉलिटेक्निक के पास सड़क किनारे रखे बिजली के तार चोरी कर लिये हैं। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौडी पर मु.अ.स.-27/23, धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलूनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री गोविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान बुआखाल के पास से 03 अभियुक्तों को वाहन संख्या UK07CB-9726 (INTRA V-30) में 02 सिल्वर रंग के बिजली के तार के बंडल के साथ गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण