टिहरी के चंबा थाने के पास हुई लैंडस्लाइड के मालवे मे दबने से हुई 3 की मौत
टिहरी: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। नदियों का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सभी नदियों के घाट पानी में डूब रहे हैं। जिस कारण उत्तराखंड के कई जगह पर हादसों की ख़बर सामने आ रही है। ऐसे में जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि थाना चंबा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
जिसके बाद सूचना मिलने पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से HC राकेश रावत के हमराह SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी द्वारा मौके पर मलबा हटाया जा रहा है। आपको बता दें कि मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सभी शव एक ही परिवार के थे। वहीं SDRF की टीम ने तीन शवों को निकाल लिया है और इन शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण