महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर महापौर ने सांझा की खुशियाँ
ऋषिकेश– महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई।उन्होंने इस ऐतिहासिक बिल पारित कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। नारी शक्ति विधेयक पारित होने पर महापौर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंची और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई । उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट से मुलाकात की और उनको मिष्ठान खिलाकर खुशी सांझा की।महापौर ने बताया कि ये ऐतिहासिक बिल इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में सदैव अंकित रहेगा । आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज देश की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है।
यह कोई सामान्य कानून नहीं है। यह नए भारत का उद्घोष है। यह बहुत बड़ा और मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवन सुधारने के लिए जो गारंटी मोदी जी ने दी थी, उसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण