आगाम लोकसभा चुनाव में जीआईसी पौड़ी में बनने वाले मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा किया स्थलीय निरीक्षण
पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव में जीआईसी पौड़ी में बनने वाले मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जीआईसी में बनने वाले मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिगत ईवीएम मशीनों के रखरखाव के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही ईवीएम मशीनों को सुरक्षित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखवाने एवं ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव हेतु संबंधित विभागों के उपस्थित समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री अनुज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज