कोटद्वार सेंटर से 181 पोलिंग पार्टी को किया गया रवाना
कोटद्वार- आगामी 19 अप्रैल को उत्तराखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए पौड़ी जनपद के सभी सेंटरों से पोलिंग पार्टियों को जिले के दुरुस्त पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया…जिले से 181 पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया ,जिसमें कोटद्वार के सेंटर से यमकेश्वर , लैंसडौन और कोटद्वार के लिये 98 पोलिंग पार्टी को ईवीएम, वीवीपैट और पोस्टल बैलेट देकर आज रवाना किया गया।
वहीं सुरक्षाकर्मियों को भी मतदान के दिन कडी सुरक्षा व्यवस्था पोलिंग बूथ में रखने के निर्देश दिए गए हैं।18 अप्रैल को पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से यमकेश्वर 168, लैंसडाउन 51 व कोटद्वार की 132 पोलिंग पार्टी रवाना होगी।वही कंडोलिया मैदान पौड़ी से विधानसभा श्रीनगर 132, चौबट्टाखाल की 120 व पौड़ी की 161 पोलिंग पार्टी रवाना होंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण