पलटन बाजार में गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर: देर रात्री पलटन बाजार स्थित “ओमजी गारमेंटस” की दुकान पर आग लगने की घटना के संबंध में दुकान स्वामी नवनीत राजवंशी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश राजवंशी, निवासी 49 पल्टन बाजार कोतवाली देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी दुकान में पेट्रोल छिडककर आग लगाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 208/24, धारा 436 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों में प्रकाश में आये संदिग्ध को चिन्हित करते हुए, अभियुक्तों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त- अरूण कालरा पुत्र चानन शाह कालरा, निवासी गोविंद गढ , थाना कैन्ट, देहरादून, उम 58 वर्ष

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल