पौड़ी पुलिस ने फर्जी चेक सम्बन्धी मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे 03वारण्टियों को किया गिरफ्तार
कोटद्वार:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 521/2019, धारा-138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी प्रमोद कुमार पुत्र होरी सिंह निवासी सिम्बलचौड़, कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल व माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 1369/2021, धारा-138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी सूर्यप्रकाश पुत्र मदन मोहन, निवासी मानपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 170/2022, धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी सलमान शमशी पुत्र अफजाल, निवसी आमपड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण