पौड़ी पुलिस के प्रयासों से ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत 52 स्कूली बच्चों के चेहरों पर आयी मुस्कान
कोटद्वार: ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा पूर्व में विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराए गए बच्चों को अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी जया बलोनी के द्वारा स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग, शूज, किताबें, स्टेशनरी आदि स्कूली सामग्री वितरित की गई। स्कूली शिक्षण सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों के परिजनों द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस टीम (ए,एच.टी.यू) के इस कार्य व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया साथ ही एएचटीयू टीम के घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने व लगातार बच्चों की मॉनिटरिंग करने के प्रयासों की सराहना भी की गयी। पौड़ी पुलिस के शिक्षा के लिए बच्चों को प्रेरित करने के इन प्रयासों में लीलाधर भट्ट कल्याण समिति द्वारा बच्चों को स्कूल ड्रेस, स्कूल शूज, किताब व सिद्धबली स्वीट्स की तरफ से बच्चों को स्टेशनरी, लायन्स क्लब कोटद्वार डिग्निटी के प्रेसिडेंट रोहित बत्रा द्वारा बच्चों के लिए कॉपियां व स्टेशनरी एवं शिक्षिका अनुपसोला द्वारा बच्चों के लिए स्कूल बैग उपलब्ध करवा कर पौड़ी पुलिस के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के अंतर्गत दाखिल किए गए गरीब बच्चों को स्कूली सामग्री उपलब्ध करवाकर सहयोग किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण