पौड़ी पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त में लम्बे समय से फरार चल रहे मुख्य वांछित अभियुक्त को धर दबोचा
थैलीसैंण:मुख्यमंत्री_उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को #नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”)* बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे। अभियान के चलते थाना थलीसैण पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर सुरेन्द्र सिंह एवं विजय ससिंह को बैजरों पुलिस के पास से वाहन संख्या UK 19B 0695 (अल्टो कार) में 15 किलोग्राम अवैध गांजे का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वाला मुख्य अभियुक्त पान सिंह लम्बे समय से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 05.05.2024 को मु0अ0स0-18/2023, धारा-08/20/60/29 NDPS Act में फरार अभियुक्त पान सिंह को उफरैखाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग