कोटद्वार तहसील में तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से की मांग
कोटद्वार; तहसील कोटद्वार में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति न होने के कारण क्षेत्र की जनता काफी परेशानी में है एवं अपने छोटे मोटे काम के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।
कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने कहा कि कोटद्वार जिले की सबसे बड़ी तहसील है लेकिन वर्षों से यहां पर स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण अपने छोटे मोटे काम के लिये छेत्रीय जनता तहसील में अपने काम के लिए भटकती रहती है।
उन्होंने कहा कि न्यायालय में छोटे छोटे वाद वर्षों से लंबित पड़े हैं, दाखिल खारिज महीनों से नहीं हुए हैं जिस कारण आम जनता न्याय पाने से वंचित है। उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतान पड रहा है। ऐसा लगता है कि जैसे प्रशासनिक मशीनरी फेल हो चुकी हो।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोटद्वार में शीघ्र तहसीलदार की स्थाई रूप से नियुक्ति की जाय। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस सन्दर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण