देश के प्रथम गाँव माणा चमोली पुलिस द्वारा किया गया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
चमोली: भारत सरकार एंव पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा सीमान्त गाँवों (Vibrnt villages) के स्थानीय निवासियों एंव पुलिस विभाग के मध्य समन्वय बनाए जाने हेतु स्थानीय निवासियों के साथ युवा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में चमोली पुलिस द्वारा देश के प्रथम गाँव माणा में आईटीबीपी, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस एवं स्थानीय निवासियों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

जिसमें माणा गाँव के स्थानीय महिलाओं एंव पुरूषों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में पुरूषों के मध्य बालीबॉल व महिलाओं के मध्य रस्साकस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से सहयोग की भावना का विकास होता है साथ ही खेल मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते है। स्थानीय निवासियों ने चमोली पुलिस द्वारा आपसी समन्वय बनाए रखने हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किए जाने की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराए जाने की अपील की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण