वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने वीर शहीदों स्व0 कमल सिंह एवं स्व0 अनुज नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये
लैंसडौन: देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में जनपद पौड़ी गढ़वाल के स्व0 श्री कमल सिंह पुत्र स्व.केशर सिंह निवासी ग्राम कर्तिया (नोदानु ), थाना एवं तहसील रिखणीखाल एवं स्व0 श्री अनुज नेगी पुत्र भारत सिंह, निवासी ग्राम -डोबरिया, थाना व तहसील रिखणीखाल 8 जुलाई की रात्रि को आतंकी हमले में देश के लिए शहीद हो गये थे। दिनांक 09.07.2024 को शहीद स्व0 श्री कमल सिंह एवं स्व0 श्री अनुज नेगी के पार्थिव शरीर को भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से कोटद्वार लाया गया। जहाँ से उनके पार्थिव शरीरों को आज दिनाँक 10.07.2024 को उनके पैतृक निवास स्थानों ले जाया गया। जहाँ पर श्री लोकेश्वर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी तथा श्रीमती जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार आदि द्वारा शहीद वीर जांबाज स्व0 श्री कमल सिंह एवं स्व0 श्री अनुज नेगी को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी। वीर जांवाज स्व0 श्री कमल वर्ष 2007 एवं वीर जांबाज स्व0 श्री अनुज वर्ष 2018 में भारतीय सेना के 22 वीं गढ़वाल राईफल में भर्ती हुये थे। आज पूरा देश इस प्रकार की घटना से बहुत दुखी है, वहीं दूसरी ओर ऐसे वीरों से देश खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में शहीद परिवारों के साथ है एवं भगवान से प्रार्थना करते है कि शहीद वीर जांबाज स्व0 श्री कमल सिंह एवं स्व0 श्री अनुज नेगी के परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें एवम् दिवगंत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण