पौडी पुलिस का स्कूलों में जनजागरुकता अभियान अनवरत जारी
पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेजो में जनजागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार द्वारा हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, महिला सम्बन्धी अपराधों, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति व गुड-टच, बैड-टच के विषय में जानकारी देकर बचने के उपाय बताये गये। साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सएप आदि) से सम्बन्धित अपराधों, साइबर अपराधों की जानकारी तथा बचाव एवं साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930, आपात सहायता नम्बर डायल-112, उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के बारे में जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व रिश्तेदारों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण