वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश में थाना रिखणीखाल प्रभारी द्वारा तीन अलग-अलग क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया
रिखणीखाल: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर बाहरी लोगों का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग टीमों का गठन करके व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया जहां पर पुलिस टीम के द्वारा बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर स्थानीय गांवो में दस्तक दी गई और मौके पर किरायदारों को खंगाला गया इस अवसर पर थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया की हम सभी को सुरक्षा के दृष्टिगत अपने यहां रह रहे किरायेदारों का सत्यापन अवश्य करना चाहिए , जिस से बाहरी क्षेत्रों से आकर थाना क्षेत्र में रह रहे असामाजिक और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो का पुलिस के द्वारा समय से चिन्हीकरण किया जा सके साथ ही उनके द्वारा बताया गया की जिन मकान मालिकों के द्वारा अपने यहां रह रहे किरायेदारों का सत्यापन अभी तक नही

कराया गया है वह सभी अपने किरायेदारों का थाना कार्यालय रिखणीखाल में सत्यापन कर ले यदि कोई मकान मालिक अपने यहा रह रहे किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराता है तो ऐसे मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन अभियान में ASI संजय असवाल हेड कांस्टेबल सुरजीत,सुशील का0 राजेश,कपूर और अंशुल मौजूद रहे,थाना क्षेत्र में सत्यापनअभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण