पौड़ी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” की शपथ दिलाई
रिखणीखाल: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त अभियान के तहत 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर इस वर्ष का विषय “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” के तहत मादक पदार्थों के विरूद्ध शपथ दिलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है। जिसके दृष्टिगत थानाध्यक्ष रिखणीखाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज 
रिखणीखाल और राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्डी रथवाढाब में स्कूली छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के विरूद्ध पुलिस टीम के साथ गोष्ठी आयोजित कर शपथ दिलाई गई इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज हमारे नोनीहालो को मादक पदार्थों के सेवन करने से दूर रहना चाहिए और अपने सुनहरे भविष्य और लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए, उक्त गोष्ठी में प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद कोहली,राम रतन नेगी,अनुज देवरानी ,मोहित पंत और ASI संजय असवाल हेड कांस्टेबल सुरजीत,सुशील का0रामबीर, राजेश ,ओर राहुल आदि मौजूद रहे ।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात