महाराज ने सबसे बड़े फ़ूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फ़ूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फ़ूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह फ़ूड टूर प्रसिद्ध फ़ूड ब्लॉगर्स गौरव वासन के नेतृत्व में भारत के कश्मीर से कन्याकुमारी तक एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के साथ मिलकर पूरा करेगें। इस फ़ूड टूर में शामिल प्रतिभागी 60 दिन 50 शहरों में 11000 किलोमीटर का सफर करेगें और वहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का प्रचार-प्रसार करेगें। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के संस्थापक विरेन्द्र गुलाटी, मुदित गुलाटी, द्रोणा गुलाटी और फ़ूड ब्लॉगर्स गौरव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। फूड टूर, जिसे पाककला टूर के नाम से भी जाना जाता है, एक निर्देशित टूर होता है जो आपको अपनी खाद्य संस्कृति के माध्यम से उनके इतिहास और परंपराओं से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। फ़ूड टूर में इतिहास, संदर्भ और स्वाद का मिश्रण शामिल होता है। यह पाक अनुभव गंतव्य का पता लगाने का एक साधन बन जाता है। खाने के बीच में, गाइड स्थानीय परंपराओं, दर्शनीय स्थलों आदि के बारे में जानकारी साझा करता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण