गुलदार सक्रिय क्षेत्रो में पुलिस और वन कर्मी संयुक्त रूप से गस्त करके बरत रहे चौकसी
रिखणीखाल क्षेत्र में गुलदार सक्रिय होने पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ओर वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा नक्षत्र लव शाह के द्वारा सयुक्त रूप से टीम बना कर आज कल रिखणीख़ाल बाजार, देवियोंखाल, गुठेरता, डाबरी बल्ली ओर ढाबखाल में देर रात तक गस्त करते हुए ग्रामीणों को गुलदार से बचाव हेतु एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है जिसमे ग्रामीणों को बताया जा रहा है की ग्रामीण देर रात तक अनावश्यक रूप से ऐसे क्षेत्र में आवाजाही न करें।

खेतों में काम करने और घास काटने वाली महिलाएं समूह बनाकर अपने रोजमर्रा के कार्यों को करें, ओर साथ ही ग्रामीण घरों पर अपने नोनिहालो का विशेष ध्यान रखें। क्षेत्र में गुलदार दिखने पर सूचना प्रशासन को दे जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान टीम में हेड का0 रामबीर,का0 लॉयन प्रमोद और वन आरक्षी पवन देव गौनियाल, कमलेश रावत,प्रशांत सिंह और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण