प्रदेशभर के ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री सौरभ भावना के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन
देहरादून – अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों ने कार्य बहिष्कार किया हुआ है और इसकी के चलते प्रदेश के विकास कार्य भी बाधित हो रहे है। इसी कड़ी में आज ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ठेकेदारों का कहना था कि सरकार बड़े-बड़े टेंडर निकाल रही है जोकि बाहर की कंपनियों को दिए जा रहे है जिससे कि प्रदेश के छोटे ठेकेदारो को कार्य नही मिल रहा है जिससे उनके आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ठेकेदारों के कहना था कि पहाड़ के लोगों का मुख्य व्यवसाय ठेकेदारी ही है और यदि उन्हें कार्य नही मिलता तो पहाड़ में पलायन बढेगा। ठेकेदारों का कहना की वे सभी कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर अपनी बात उनके आगे रख रहे है जिससे कि सरकार उनकी परेशानियों को समझ कर बड़े टेंडरों को छोटा करे जिससे कि छोटे ठेकेदारों को रोजगार मिल सके। ठेकेदारों ने ये भी कहा कि आगे चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है यदि सरकार उनकी मांग पर कोई गौर नही करती तो इसका असर यात्रा पर भी पड़ेगा। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नही होती तो वे अपने आंदोलन को और अधिक तेज करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण