सत्यापन न कराने वाले ठेकेदारों और मकान मालिकों पर होगी कढ़ी कार्यवाही
रिखणीखाल– पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर बाहरी लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गये है जिसके क्रम में आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग टीमों का गठन करके वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया जहां पर पुलिस टीम के द्वारा बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर स्थानीय गांवो में जाकर मौके पर ही किरायदारों और मजदूरों को खंगाला गया इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल ने बताया की सुरक्षा के दृष्टि से बाहरी क्षेत्रों से आये मजदूरों और किरायेदारों का सत्यापन अवश्य करना चाहिए , जिस से बाहरी क्षेत्रों से आकर थाना क्षेत्र में रह रहे असामाजिक और अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगो का पुलिस के द्वारा समय से चिन्हीकरण कर कानूनी कार्यवाही की जा सके, साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया की जिन मकान मालिकों और ठेकेदारों के द्वारा अपने यहां रह रहे किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन अभी तक नही कराया गया है वह जल्द ही थाना कार्यालय रिखणीखाल में आकर सत्यापन करवा ले ,यदि कोई मकान मालिक और ठेकेदार सत्यापन की कार्यवाही में विलम्ब करता है तो ऐसे मकान मालिक और ठेकेदारों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आज चलाए गए सत्यापन अभियान में अपर उप निरी0 कैलाश जोशी , हेड कां0 सुशील सुरजीत,राजेश,कपूर आदि मौजूद रहे,थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण