पशुओं को बाजार और सड़कों में निराश्रित छोड़ने वाले 10 पशु स्वामियों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
देवप्रयाग/पौड़ी– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में बाजारों/सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध होने एवं इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनायें घटित होने तथा आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियन्त्रण लगाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को पशुओं को बाजारों/सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में पशुओं को सड़कों में आवारा छोड़ने पर कोतवाली श्रीनगर ने 05, थाना देवप्रयाग ने 01, थाना सतपुली ने 03 एवं थाना थलीसैण ने 01, कुल 10 पशु स्वामियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम- 2015 के तहत एक-एक हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी। पौड़ी पुलिस द्वारा पशुओं को बाजारों/सड़कों में आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।
#UttarakhandPolice

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज