राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया में छात्र छात्राओं के साथ आयोजित हुई कानूनी पाठशाला
रिखणीखाल/ पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र–छात्राओं को लैंगिक अपराध ,नशीले पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव,साइबर अपराध,ह्यूमन ट्रेफकिंग ओर नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को लेगिंग अपराधो से बचाव और साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से बताया और कहा की आज हमारे नोनीहालो को मादक पदार्थों के सेवन करने से दूर रहना चाहिए और अपने सुनहरे भविष्य तथा लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए, वही आज आयोजित हुई कानूनी पाठशाला को प्रधानाचार्य सुशील कुमार टम्टा के द्वारा प्रासंगिक बताते हुए थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है इस अवसर पर पूर्व प्रधनाचार्य निसार अहमद सिद्दकी,अनिल कुमार,महावीर सिंह रावत अनामिका चौहान, ममता असवाल और सिकंदर परमार आदि शिक्षकगण तथा अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी हेड कांस्टेबल शम्भू प्रसाद,सुशील,राजेश ओर देवेश आदि मौजूद रहे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण