पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही
पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना/यातायात प्रभारियों को शादी के सीजन व त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिन व रात्रि में चलाए गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 13 वाहन चालकों (कोटद्वार-09, रिखणीखाल-01,पौड़ी- 01, श्रीनगर-01 व यातायात श्रीनगर- 01) के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 172 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का चैकिंग अभियान अनवरत जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण