युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से आस पास के इलाके मे दहशत का माहौल
पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के एंचोली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतक मजदूरी का काम करता था। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरना मंदिर के पास स्थित मसान बाबा मंदिर के सामने पेड़ पर एक युवक के शव के लटके होने की सूचना मिली. सूचना पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की पड़ताल की. पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया. मृतक युवक की शिनाख्त 28 वर्षीय मुकेश निषाद पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम घरकुआं, थाना नगला सिंधी, जिला फिरोजाबाद आगरा यूपी के रूप में हुई है. वर्तमान समय में युवक यहां मजदूरी करता था, जो डॉट पुलिया के पास रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले. प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक का शव पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के परिजनों आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जिसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण