उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जॉलीग्रांट अस्पताल मे भर्ती अपनी माँ से मिलने पहुचे
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। जिसके बाद उन्हें देहरादून जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं योगी आदित्यनाथ अपनी माता से मिलने देहरादून पहुंचे। उन्होंने माता व चिकित्सकों से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय चार्टर विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सड़क से वह हिमालयन अस्पताल पहुंचे। योगी के दौरे को देखते हुए पुलिस भी जगह-जगह तैनात रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर थी। सीएम के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। लगभग आधे घंटे सीएम योगी हिमालयन हॉस्पिटल में अपनी मां के साथ रहे। इस दौरान उन्होंने मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से गोपनीय रखा गया। हालांकी, पूर्व में ही प्रशासन ने सभी तैयािरयां पुख्ता कर दी थी। दरअसल, योगी आदित्यनाथ की माता आठ अक्टूबर से हिमालयन अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी जून 2024 में भी सीएम योगी की माता सावित्री देवी की तबियत खराब हो गई थी। इस दौरान उन्हें उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार