पौड़ी पुलिस ने फर्जी रिश्तेदार बनकर मदद करने के बहाने 04लाख 20हजार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को सिखाया कानूनी सबक
श्रीनगर: बीती 04मार्च2024 को वादी चित्रानन्द रतूड़ी, निवासी-श्रीकोट गंगानाली पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मोबाइल नम्बर पर फोन कर बताया कि मैं विदेश से तुम्हारा भांजा (रोहन काल्पनिक नाम) बोल रहा हूँ, मैं किसी मुसीबत में हूँ और मुझे पैसों की सख्त जरुरत है मुझे आप 4 लाख 20 हजार रुपये एजेन्ट के खाते में ट्रांसफर कर दो इस पर मैंने पैसे ट्रांसफर कर दिये। इस शिकायती प्रार्थना पत्र पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-27/2024, धारा-420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये इस पर त्वरित कार्यवाही कर विवेचना के सफल निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर मणिभूषण श्रीवास्तव के निर्देशन में विवेचक द्वारा कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुये बैंक खातों व मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी से उक्त ठगी की घटना के आरोपी रविशंकर व सुबेश पाठक की पहचान की गयी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर व कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए आरोपियों से 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। जिसके फलस्वरूप आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी से लिये गये 4 लाख 20 हजार रुपये को वादी चित्रानन्द रतूड़ी के खाते मे वापस करवाये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण