त्योहारों को लेकर थाने पर पीस कमेटी और सीएलजी मेंबरों की ली गई बैठक
रिखणीखाल: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को आगामी त्योहार धनतेरस,दीपावली और भैया दूज को लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए थाना क्षेत्र में पीस कमेटी तथा सीएलजी मेंबरों की बैठक आहुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत आज थाना रिखणीखाल पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा सीएलजी मेंबर, गणमान्य व्यक्तियों और पीस कमेटी के साथ स्थानीय व्यापारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सदृढ़ करने को लेकर बातचीत की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने सभी को धनतेरस ओर दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई . बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष रिखणीखाल विक्रम सिंह रावत, दरबान सिंह रावत, अनिलमनमोहन सिंह बिष्ट, रेवत नेगी आदि अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे.

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज