प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में विश्व की सबसे पार्टी बन गयी है भाजपा-अनिता ममगाईं
ऋषिकेश : निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने मंगलवार को जिला कार्यालय में पुनः विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के शक्रिय सदस्य के तौर पर सदस्त्यता पायी। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा की अध्यक्षता मे सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरा एवं ऋषिकेश मंडल महामंत्री पवन शर्मा को फॉर्म सौंपा। इस अवसर पर ममगाईं ने कहा, आज मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के पुनः सदस्य बनने पर मैं एक सिपाही के तौर पर पार्टी की सेवा करूंगी। यह हमारी पार्टी ही है जो राष्ट्रवाद की विचार धारा को सर्वोपरि रख कर चलती है और फिर दल फिर स्वयं को रखकर काम करती है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की और राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में जो भी अनगिनत जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं उनको हम आम जन तक ले जायेंगे और अपनी पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, आज हम जहां भी जाते हैं लोगों के बीच लोग सहर्ष स्वीकार कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा के विकसित भारत अभियान के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अक्टूबर 2024 से भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान में सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सक्रिय सदस्यता ली, जिसके लिए पीएम मोदी ने उनका धन्यवाद किया। साथ में ये भी बताया कि कैसे कोई व्यक्ति भाजपा का सक्रिय सदस्य बन सकता है। भाजपा का सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर को पूरा हो गया था, 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए तीन दिवसीय कार्यशाला भी रखी गई थी। इस अभियान के तहत न केवल ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन भी फार्म भरा कर लोगों को सदस्यता दिलवाई जा रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, वीरभद्र मंडल महामंत्री गौरव कैंथोला व् अन्य लोग उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण