महिला अपराधों और साइबर सुरक्षा के लिए महिला मंगल दल के साथ ग्रामीण महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
रिखणीखाल: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने के निर्देश दिए गए है जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांवो में महिला मंगल दल ओर स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है, आज थानाध्यक्ष ने ग्राम अगड़ी की महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ महिला सुरक्षा,बच्चो में लेगिंग अपराधो से बचाव और साइबर सुरक्षा पर मिलकर जागरूकता पाॅपलेट वितरित किए गए जहां पर उनके द्वारा महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया की वितरित किए गए पापलेट को गांव के पंचायत भवन, बारात घर में चस्पा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें, इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया की आज के इंटरनेट ओर तकनीकी युग में गांवों के भोले भाले लोग आसानी से साइबर अपराधों के जाल में फंस जा रहे है, उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी दशा में अपने मोबाइल फोन के पिन नंबर और ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति को शेयर न करे ओर अनचाहे इंटरनेट लिंक पर न जाएं ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ऐसे मामलो में अधिक जानकारी ओर सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930,1090 ओर 112 पर संपर्क करे, आज चलाए गए जन जागरूकता अभियान में अपर उप निरी0 कैलाश जोशी हेड का0 सुरजीत सिंह का0 भीष्म ओर हरेंद्र शामिल रहे, जन जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र के गांवो में लगातार जारी रहेगा।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा