यातायात के नियमों को पालन करने की चालकों ने ली प्रतिज्ञा
रिखणीखाल/पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं साथ ही पुलिस कप्तान द्वारा वाहन चालकों के साथ बैठक करने तथा चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने के भी निर्देश भी दिए गए हैं इसी क्रम में थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा आज बस स्टैंड रिखणीखाल में स्थानीय बस, जीप और टैक्सी चालकों के साथ गोष्ठी कर यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा साथ ही चालकों के द्वारा प्रतिज्ञा ली गई की वह कभी भी शराब पीकर,तेज गति ओर ओवरलोडिंग सवारियों के साथ वाहन नहीं चलाएंगे और ना ही साथी चालको को ऐसे करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की आज उनके द्वारा सभी चालकों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए साथ मिलकर प्रतिज्ञा दिलाकर स्थानीय वाहन चालकों के मध्य यह मैसेज देने का प्रयास किया गया है की हम सभी को स्वयं और समाज हित में वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पूर्ण पालन करना चाहिए जिससे आय दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। वहीं इस दौरान स्थानीय चालकों ने भी पुलिस की पहल को सराहनीय बताया और थानाध्यक्ष को यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का वचन दिया । इस अवसर पर चालक भुवनेश भट्ट, पूरण सिंह,ख्यात सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह,प्रभाकर ओर पंकज साथ ही अपर उप निरी0 संजय असवाल,हेड का0 सुरजीत,भीष्म देव और हरेंद्र मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण