पहाड़ों में हो रही लगातार वाहन दुर्घटनाओं को लेकर ARTO कोटद्वार ने वाहन चालकों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही
कोटद्वार: बीते कुछ समय से पहाड़ों में लगातार बढ़ रही वाहन दुघटनाओं को लेकर कोटद्वार परिवहन कार्यालय की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है, जहा कोटद्वार से पहाड़ी मार्गों पर जाने वाले वाहनों में मोटर वाहन अधिनियम के मानक पूरे न होने पर वाहनों को सीज करने के साथ ही चालान भी किए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार शशि दूबे ने बताया कि कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर चेकिंग के दौरान कुल 20 वाहनों के चालान किए गए, जिनमे 5 GMOU की बसें भी है और 5 वाहनों को सीज भी किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार शशि दूबे ने कहा कि वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है, साथ ही यात्रियों को भी सतर्क और जागरूक रहना चाहिए और ड्राइवर द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने या अन्य किसी समस्या होने पर इसकी सूचना परिवहन विभाग या पुलिस को देनी चाहिए, जिससे समय से कार्यवाही की जा सके और कोई बड़ा हादसा होने से बचाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण