संशोधित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट अध्यादेश जल्द ही प्रदेश के खिलाड़ियों के हित में लेगा मूर्त रूप: रेखा आर्या
देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में संशोधित खेल विश्वविद्यालय एक्ट को अध्यादेश के रूप तैयार प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समस्त कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही खेल विश्वविद्यालय पर राजभवन की मोहर लग जाएगी। सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद खेल मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि खेल विश्वविद्यालय प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है। इस अध्यादेश को माननीय राज्यपाल ने कुछ सुझावों के साथ वापस किया था इसके बाद सुझावों को एक्ट में शामिल करके बुधवार को कैबिनेट ने इसे संशोधित रूप में मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि संशोधित एक्ट को राजभवन भेजा जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर राजभवन की मुहर लग जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण