महाराज ने की विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर
विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार सहित प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों के साथ साथ कोटद्वार में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण