पौड़ी पुलिस ने शातिर चोर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ धर दबोचा
बीती 16.10.2024 को वादी बबलू, निवासी- ग्राम खिवई सरधना द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी मोटर साईकिल (वाहन सं0- UP 15 CS 4964) को भाटुंडा गांव पाबौ के पास से चोरी कर लिया है। जिस पर कोतवाली पौड़ी पर तत्काल मु0अ0सं0- 51/2024, धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए मोटरसाइकिल को बरामद करने के साथ साथ अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व सुरागरसी-पतारसी की गयी, तो कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दिनांक 17.12.2024 को अभियुक्त रोहन निवासी- शांति बिहार, देहरादून को मांडाखाल तिराहा के पास से चोरी की हुई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
#uttarakhandpolice

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज