मुख्यमंत्री ने राज्य में समग्र विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की तृतीय बैठक में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में समग्र विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने की दिशा में पर्यटन विभाग को 04 सप्ताह में पॉलिसी तैयार करने का आदेश दिया। उनका कहना था कि उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए उचित योजनाओं और अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। इसके लिए वेडिंग प्लानरों और होटल समूहों के साथ सहयोग करके इस क्षेत्र का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। इसके साथ ही, पंतनगर और देहरादून एयरपोर्ट पर विमानों की नाइट लैंडिंग की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के विकास से पर्यटन और व्यापार दोनों को लाभ होगा, और यह राज्य की विकास प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए दो नये शहरों के निर्माण की योजना को भी तेजी से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा और शारदा कॉरिडोर डेवलपमेंट के साथ-साथ डाकपत्थर में बनने वाले नॉलेज सिटी के लिए भी चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। इन सभी परियोजनाओं पर जून 2026 तक विधिवत कार्य प्रारंभ किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की आगामी 25 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी विकास योजनाओं का सुनियोजित और दीर्घकालिक रूप से क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालीन योजनाओं पर काम करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यू.आई.आई.डी.बी. के तहत सभी परियोजनाओं से संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और अन्य स्टेक होल्डरों के सुझावों को शामिल कर इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा और उनकी नियमित समीक्षा की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण