राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर हो सकेगा शिलान्यास-रेखा आर्य
देहरादून। प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज भवन ने सोमवार को खेल विश्वविद्यालय संशोधित अध्यादेश पर मोहर लगा दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस की दिशा में एक नया आयाम जोड़ने और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य को सुगम बनाने के लिए सरकार ने खेल यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसका संशोधित अध्यादेश हाल ही में कैबिनेट द्वारा राज्यपाल को भेजा गया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस बारे में राजभवन से शासन को पत्र भेजा गया है । खेल मंत्री ने बताया कि अब 28 जनवरी को प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर ही प्रधानमंत्री जी के कल कमलों से खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सकेगा। खेल मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का आभार जताया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण