जीटीसीसी ने जारी किया इवेंट्स की संभावित तारीखों का ब्यौरा
देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में सभी प्रदेशों की टीम उनके इवेंट शुरू होने से 2 दिन पहले उत्तराखंड पहुंच जाएंगी। जीटीसीसी ने सभी इवेंट्स की संभावित तारीख और स्थलों का विवरण खेल विभाग को भेज दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की आयोजन में हम एक कदम और आगे बढ़ गए हैं । उन्होंने बताया कि जीटीसीसी ने खेल विभाग को संभावित तारीख, आयोजन स्थल समेत पूरा कार्यक्रम भेज दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार सभी आयोजन स्थलों पर टीमों के स्वागत सत्कार, रहने, खाने और अभ्यास आदि की तैयारी समय से पूरी की जा रही है। यह ब्यौरा मिलने के बाद तैयारी में और तेजी लाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण