खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण पत्र समर्पित किया। खेल मंत्री ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
खेल मंत्री रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और आरती भी की। खेल मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी अर्पित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि हमने अपनी सामर्थ्य और विवेक के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रखी है और अब हम इसके सफल आयोजन के लिए महादेव के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश भर के निकाय चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का आशीर्वाद भी भोलेनाथ से मांगा उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज और पंडित विपिन जोशी और मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं को भी राष्ट्रीय खेलों के लिए निमंत्रित किया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज