पौड़ी पुलिस ने गाँवों व स्कूलों में जाकर नशा व साइबर अपराधों के प्रति लोगो को कर रही लगातार जागरुक
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों व गांवों में जाकर “जागरूकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा अपने थानाक्षेत्र के ग्राम-क्यार्की, दुनाऊ व जूनियर हाई स्कूल नैनीडांडा में जाकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतने,अनजान लिंक, फर्जी कॉल या ईमेल बचाव, बैंकिंग डिटेल्स, OTP व पासवर्ड साझा न करने के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया। इसके अतिरिक्त आपात कालीन नम्बर -112, साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930 की जानकारी भी दी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण