35वें सड़क सुरक्षा माह के तहत श्रीनगर पुलिस ने रैली निकालकर यातायात जागरूकता व सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में किया गया जागरूक
पौड़ी: क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में यातायात/ श्रीनगर पुलिस द्वारा यातायात सम्बन्धी रैली थाना प्रांगण से प्रारम्भ की गयी जो श्रीनगर शहर क्षेत्र के गोला बाजार, बाजार चौकी आदि निकाली गयी। जागरूकता रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा #दुपहिया वाहन पर #हेलमेट लगाने व यातायात नियमों का पालन करने हेतु जीवन को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात कोटद्वार,थाना देवप्रयाग,यमकेश्वर, धुमाकोट एवं थलीसैण पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों,निजी एवं व्यावसायिक वाहन चालकों,टैक्सी यूनियन को मोटर वाहन अधिनियम, साइबर अपराध,नशे से दूर रहने,महिला अपराधों व सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए पम्पलेट बांटकर आम जनता से यह भी अपील की गई कि उनके क्षेत्र में कहीं भी कोई व्यक्ति अवैध नशे के व्यापार या अवैध नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।जिससे हम “ड्रग फ्री इण्डिया” एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के विजन को साकार कर सकें।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज