विदेशी महिला का फोन छीनने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा
पौड़ी: बीती 13फरबरी2025 को एक विदेशी महिला श्वेतलाना निवासी- मास्को, हाल निवासी-योगविद्या स्कूल लक्ष्मणझूला ने थाना लक्ष्मणझूला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि वह रात्रि योग प्रेमवर्णी आश्रम लक्ष्मणझूला के पास बैठी थी इसी दौरान एक अज्ञात युवक द्वारा वादिनी का मोबाइल फोन एप्पल XR छीनकर भाग गया। जिस सम्बन्ध में थाना लक्ष्मणझूला पर तत्काल मु0अ0सं0- 05/25 धारा 304 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक श्री रवि सैनी के नेतृत्व में उक्त आरोपित अज्ञात युवक की तलाशी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा वादिनी द्वारा बताए गए अभियुक्त के हुलिया/पहनावा के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरे चेक कर मुखबिर की सूचना पर हुलिये से मिलते जुलते एक युवक जिसका नाम हिमांशु उर्फ त्रिलोक पुलिस हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी हुआ मोबाइल फोन एप्पल XR बरामद हुआ जिस पर अभियुक्त को मय मोबाइल के गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया है। अभियुक्त नशे करने का आदी है जिस कारण नशे की पूर्ति हेतु उसके द्वारा मोबाइल झपटने की घटना को अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण