पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ने जेल प्रशासन ने किया हस्पताल मे भर्ती
हरिद्वार: जिला कारागार हरिद्वार में बंद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ने से वो जेल के बैरक नंबर 9 से जिला अस्पताल के कमरा नंबर 1 में पहुंचे हैं. जहां उनका उपचार चल रहा है. कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को लूजमोशन (दस्त) की शिकायत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहीं चैंपियन की सेहत में सुधार बताया जा रहा है. डॉक्टर उनके टेस्टों की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने हॉस्पिटल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए है। देर रात अस्पताल में एडमिट हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सेहत में अब सुधार आने लगा है. जानकारी देते हुए हरिद्वार के जिला अस्पताल के सीएमएस विकास दीप ने बताया कि बीते देर रात कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जिला कारागार से हरिद्वार के जिला अस्पताल में लाया गया था. इस दौरान उन्होंने अपनी चेस्ट में समस्या और लूजमोशन के साथ ब्लड आने की शिकायत बताई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण