पौड़ी पुलिस ने “बुलेट राजाओं” की पटाखा छोड़ रही बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर चालकों को किया पैदल
श्रीनगर: यातायात श्रीनगर पुलिस टीम व कोतवाली श्रीनगर द्वारा मॉडिफाइड/ रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले दुपहिया वाहन विशेषकर बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कुल 05 मॉडिफाइड / रेट्रो साइलेंसर लगे हुए मोटर साइकिलों (यातायात श्रीनगर-04 व कोतवाली श्रीनगर-01) को सीज किया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा मॉडिफाइड,रेट्रो साइलेन्सर से तेज आवाज करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सीज करने की कार्यवाही लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की आमजनमानस से अपीलः-
शराब पीकर वाहन ना चलाएं,ओवरलोड कर वाहन न चलाएं,वाहनों को निर्धारित गति में संयमित होकर चलाएं, दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड,रेट्रो साइलेन्सर का प्रयोग ना करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें,साथ ही परिजन अपने नाबालिकों को दुपहिया वाहन चलाने हेतु न दें, अन्यथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज