सडक सुरक्षा की दिशा में एसएसपी देहरादून के प्रयासों का दिखता असर
देहरादून: सडक सुरक्षा तथा यातायात सुधार की दिशा में एसएसपी देहरादून द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। विगत वर्ष के शुरुआती 02 माह की तुलना में वर्ष 2025 के शुरुआती 02 माह में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। विगत वर्ष के शुरुआती 02 माह में पुलिस द्वारा डेंजरस/रैश/स्टंट ड्राइविंग/ओवर स्पीडिंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 811 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 272 वाहनों को सीज किया गया था। जबकि वर्ष 2025 के शुरूवाती 02 माह में 2430 वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही अमल में लाई गयी है तथा 1014 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 182 वाहन चालकों को पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में गिरफ्तार कर सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया था, जबकि वर्ष 2025 में 02 माह में 852 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा की जा रही सख्ती का असर सडक दुर्घटनाओं की संख्या में भी परिलक्षित हुआ है। वर्ष 2024 के शुरूआती 02 माह में हुई 91 सडक दुघर्टनाओं की तुलना में वर्ष 2025 के शुरूवाती 02 माह में केवल 65 सडक दुघर्टनाएं ही हुई है। वही सड़क दुर्घटनाओ में आयी कमी का एक मुख्य कारण पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई भी है, विगत 6 माह के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 6127 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें थाने लाया गया, जिनमें से अधिकतर व्यक्ति सड़क किनारे अपने वाहनों में बैठकर शराब पीते हुए पाए गए थे, पुलिस की कार्रवाई से शराब पीने के बाद वाहन चालकों के वाहन न चला पाने के परिणाम भी सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी के रूप में परिलक्षित हुए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण