अनुपम खेर ने अनिल कपूर के साथ हरिद्वार पहुंचकर पूजा कर मनाया जन्मदिन
हरिद्वार: हिंदी सिनेमा में अपने अभिनव का लोहा मनवाने वाले प्रसिद्ध कलाकार अनुपम खेर और अनिल कपूर धर्मनगरी हरिद्वार में कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपना 70 वा जन्मदिन जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी के सानिध्य में सनातन पद्धति से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर मनाया। साधु संतों ने अनुपम खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। अनुपम खेर का कहना है कि यह मेरा सौभाग्य है कि 70वें जन्मदिन को मेरे द्वारा सनातन पद्धति से मनाया गया और मुझे साधु संतों का आशीर्वाद मिला वही अनुपम खेर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना भी की अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म जगत को उत्तराखंड में बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहे हैं हमारी आने वाली फिल्म उत्तराखंड में बनाई गई है और इसमें राज्य सरकार का बहुत साथ मिला वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अनुपम खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव आज पूरे विश्व में बढ़ाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण