पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर हुआ एक भीषण सड़क हादसा
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर चंडाक पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर हुआ एक भीषण सड़क हादसा। देर रात 11:00 बजे एक कार स्विमिंग पूल के पास सड़क पर 25 मीटर नीचे गिर गई। इस भयानक हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई है, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में एक डॉक्टर भी शामिल है. बहरहाल मृतक डॉक्टर की पहचान लक्ष्मण उम्र 27 साल निवासी लख्ती, जौरासी डीडीहाट के रुप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात जिले के दो डॉक्टर और एक व्यक्ति कार से स्विमिंग पूल के पास घूमने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान उनकी कार असंतुलित होकर ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गई. दुर्घटना में सीएचसी धारचूला में तैनात 27 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण निवासी लख्ती, जौरासी डीडीहाट की मौत हो गई है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण