चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं पर मंथन
हरिद्वार – आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। हरिद्वार के सीसीआर सभागार में पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। यातायात पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक को डायवर्ट करने का प्लान तैयार किया गया है ताकि जाम की समस्या न हो। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान बनाई जा रही पार्किंग व्यवस्थाएं आगामी कुंभ मेले में भी उपयोगी साबित होंगी। प्रशासन का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना है, जिसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल, वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यातायात पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों कोy समय रहते पूरा करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज