उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का आज देहरादून दौरा
देहरादून: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उत्तराखंड आ रहे हैं। गौतम का दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इन दिनों उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने सर्दी में भी राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा की हुई है। साथ ही उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आज देहरादून आ रहे हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि प्रदेश प्रभारी आज ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में तीन बैठकें करेंगे. इससे उत्तराखंड की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. बीजेपी नेताओं की जहां दुष्यंत गौतम की बैठकों पर नजर है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस भी राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। तो वही उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में इन दिनों उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं हैं. बीजेपी के एक बड़े नेता ने नाम न बताने की शर्त पर ईटीवी भारत को बड़ी जानकारी शेयर की है. पार्टी सूत्रों की मानें तो मौजूदा धामी कैबिनेट के तीन मंत्रियों पर तलवार लटकी हुई है, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके अलावा चार नए विधायकों को धामी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण