जीनियस कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बना कर रखने वाले पार्षद पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटद्वार में पार्षद पति को कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता सचिन कुमार की तहरीर के आधार पर पार्षद पति आसाराम को गिरफ्तार किया है। अवर अभियंता सचिन कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आम पड़ाव कोटद्वार में जीनियस कंपनी के कर्मचारियों की ओर से पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। तभी पार्षद पति आसाराम और 10-15 अन्य लोग जिनमें शुभम गौड़, वसीम, सुहेल, अनिरुद्ध कुमार शामिल थे, इन सभी के द्वारा कर्मचारियों से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों को उन्होंने बंधक भी बना लिया साथ ही विभागीय कार्य को भी बाधित किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि संबंधित धाराओं में पार्षद पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण